03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सोनाली फोगाट मर्डर केस की होगी सीबीआइ जांच, गोवा सीएम ने दिया बयान

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ी अपडेट सामने आई है। अब इस केस की जांच सीबीआइ करेगी। गोवा सीएम का इसे लेकर बयान आया है। लंबे समय से सीबीआइ जांच की मांग उठ रही थी। हरियाणा सरकार ने भी पत्र लिखा था। इस मामले में अब बड़े राज सामने आ सकते हैं।

सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में बीते दिन ही इस मामले में हरियाणा की खाप पंचायतों ने 23 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया था और 24 सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर दोबारा सीबीआइ जांच के लिए गोवा सरकार से आग्रह किया था। उन्होंने बीते दिन बयान भी दिया था कि अगर परिजन गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं होंगे तो गोवा सरकार मामले को सीबीआइ को सौंप देगी।

सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर के खिलाफ इस मामले में हत्या का आरोप लगा था और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में गोवा पुलिस अब तक तीन बार दोनों आरोपितों को रिमांड पर ले चुकी है और कुल 14 दिन के पुलिस रिमांड में गोवा पुलिस आरोपितों से क्या उगलवा चुकी है, इसको लेकर अभी तक कुछ भी कहने से साफ तौर पर बच रही है गोवा पुलिस।

एसएचओ से लेकर डीजीपी तक सभी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि जांच सही दिशा में है और बार-बार सीबीआइ जांच को भी टाला जा रहा है। उधर हिसार में सोनाली के परिजन लगातार इस मुद्दे पर गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआइ जांच की मांग कर चुके हैं। इस संदर्भ में वो तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात से लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और आरएसएस प्रमुख को सीधा पत्र भी लिख चुके हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img