03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लघु व्यापार एसोसिएशन की बरसों पुरानी वेंडिंग जोन की मांग पूरी, जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: लघु व्यापार एसोसिएशन रुद्रपुर की बरसों पुरानी वेंडिंग जोन की मांग पूरी हो गई है। आज नगर निगम द्वारा 8 चयनित जगह पर वेंडिंग जोन बनाए जाने को लेकर अपने बोर्ड लगाए गए। माना जा रहा है कि नगर निगम रुद्रपुर शीघ्र रेहड़ी पटरी वालों को वेंडिंग जोन में स्थान देगा। इसको लेकर रेहड़ी पटरी वालों में खुशी है। लघु व्यापार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि वेंडिंग जोन में रेहड़ी पटरी वालों को स्थान मिलेगा तो इसका पूरा श्रेय माननीय स्वर्गीय सुभाष चतुर्वेदी को जाएगा, जिन्होंने इन रेडी पट्टी वालों की चिंता की। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के साथ ही महापौर रामपाल व नगर आयुक्त एवं सीडीओ विशाल मिश्रा का आभार जताया है। आपको बता दें कि इसको लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किए गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 2004 में छोटे-छोटे लघु व्यापारी जो रेडी पटरी पर कार्य करने वालों की चिंता की। राष्ट्रीय फेरी नीति के तहत उत्तराखंड सरकार ने भी उच्च नीति पर काम किया। रेहड़ी पटरी वालों का नगर निगमों ने सर्वे कर राष्ट्रीय पथ विक्रेता प्रमाण पत्र दिए गए, जगह जगह स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने को लेकर जगह भी चिन्हित की गई जिसमें हरिद्वार रुड़की देहरादून रुद्रपुर नगर निगम शामिल है। लघु व्यापार एसोसिएशन रुद्रपुर के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भी लगातार रेहड़ी पटरी वालों की आवाज को उठाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img