Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशSI भर्ती का प्रश्नपत्र लीक का झांसा देकर ठगी, एसटीएफ ने 1...

SI भर्ती का प्रश्नपत्र लीक का झांसा देकर ठगी, एसटीएफ ने 1 सदस्य को पकड़ा

एफएनएन, लखनऊ : यूपी में एसआई भर्ती का प्रश्नपत्र लीक का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्नपत्र भेजता था। उनसे ऑनलाइन रकम वसूलता था।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर रहा था। इसी दौरान टेलीग्राम पर “यूपी एसआई यूपी पुलिस-2026”, “रिजल्ट पैनल प्राइवेट” और “यूपी एसआई परीक्षा प्रश्नपत्र-2026” नाम से चैनल चलाकर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के संदेश प्रसारित किए जा रहे थे।

इस संबंध में थाना हुसैनगंज में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के एसटीएफ को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य आगरा में मौजूद है। इसके बाद टीम ने न्यू आगरा थाना क्षेत्र की इंजीनियर्स कॉलोनी से आरोपी आयुष बघेल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रश्नपत्र के पहले पेज को एडिट कर उसे असली बताकर चैनलों पर भेज देता था। इससे अभ्यर्थियों को भरोसा हो जाता था। इसके बाद क्यूआर कोड और भुगतान पहचान संख्या के माध्यम से धनराशि ली जाती थी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments