03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज से 20 फीसदी गैस कोटा बहाल, ठप पड़े कार्यों में राहत की उम्मीद

Spread the love

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ के 8.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जिले में किसी भी प्रकार की गैस किल्लत नहीं है। किसी भी आकस्मिक समस्या के तुरंत समाधान के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

अलीगढ़ में ताला नगरी के उद्यमियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत की खबर है। 14 मार्च से जिले के लगभग 8 हजार व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं और 5 हजार औद्योगिक इकाइयों को गैस आपूर्ति में बड़ी राहत मिल सकती है। तेल व गैस कंपनियों ने पिछले वर्ष की कुल खपत का 20 फीसदी कोटा बहाल करने का निर्णय लिया है, जिससे ठप पड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अलीगढ़ के 8.50 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जिले में किसी भी प्रकार की गैस किल्लत नहीं है। किसी भी आकस्मिक समस्या के तुरंत समाधान के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। शुक्रवार को जिला पूर्ति विभाग ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच की। यह देखा कि कहीं कोई काला बाजारी या अवैध भंडारण तो नहीं किया जा रहा है।

व्यवसायिक गैस का 20 फीसदी कोटा बहाल करने की अभी औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन इस मामले में जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा। इस समय घरेलू एलपीजी की कहीं कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को शहर में पांच जगह जांच की। कहीं पर भी कोई संदिग्ध मामला नहीं मिला।
मिठाई और रेस्टोरेंट व्यापारियों ने की बैठक
व्यावसायिक गैस की कमी से जूझ रहे रेस्टोरेंट और मिठाई व्यापारियों ने शुक्रवार को सेंटर प्वाइंट पर एक बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस दौरान गैस आपूर्ति के अन्य विकल्पों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विवेक बगाई, सुरेश वढेरा, दीपक गर्ग, अनिल धारानी एवं नकुल सहित शहर के कई प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img