03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

5 सितंबर से लखनऊ में डेरा डालेंगे शिक्षामित्र, बनाई रणनीति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की आवश्यक बैठक गुरुवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे जिलाध्यक्ष कपिल यादव की अध्यक्षता तथा महामंत्री कुमुद केशव पांडे के संचालन मे आयोजित की गई।  बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि पूर्व मे शिक्षामित्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन द्वारा एक कमेटी बनाई गई थी लेकिन उस कमेटी ने भी अभी तक कुछ नही किया है।

कहा-विधानसभा में सरकार द्वारा बार-बार एक ही बयान देती है कि मानदेय 3,500 से 10 हजार रुपये कर दिया है। लेकिन यह क्यों नहीं बताती है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी अनुपालन क्यों नही किया है? सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार के ऊपर ही निर्णय छोड़ दिया गया था। सरकार चाहती तो संवैधानिक रूप से शासनादेश में संशोधन करके शिक्षामित्रों को अगले साल के लिए भी शिक्षक बनाए रखती। लेकिन ऐसा नही किया गया। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले 5 सितंबर से होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन को बरेली जनपद के भी सभी शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचकर सफल बनाये। अनिल गंगवार ने कहा कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को फिर से समायोजित किया जाए। अनिल यादव ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात कर रही है। प्रेमपाल गंगवार ने कहा कि मजबूर होकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने अब आर-पार के संघर्ष का निर्णय लिया है। आगामी 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र लखनऊ मे एकत्र होकर सरकार की तानाशाही के खिलाफ शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर अनिल गंगवार, अरविंद गंगवार, भगवान सिंह यादव, सर्वेश पटेल, संतोष कुमार, रामनिवास, हरीश कुमार, अनिल कुमार यादव, फरजंद अली, आसिम हुसैन, जसवीर यादव, सुरेंद्रपाल वर्मा, नरेश चंद्र गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, जयवीर गंगवार, प्रदीप कुमार यदुवंशी, श्यामा चरन, नरेश पाल सिंह यादव, राजेश कुमार गंगवार, मुंशीलाल, नारायन दास सहित आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे।।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img