03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रमिकों और प्रशासन की वार्ता रही विफल

एफएनएन,रुद्रपुर : आज डिप्लोमा धारियों को समर्थन दे रहे नेताओं ,श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के मध्य वार्ता की गई। लगभग 4 घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी नतीजा सिफर रहा और वार्ता विफल हो गई। गत पांच मार्च को स्थायी रोज़गार की माँग को लेकर अशोक लीलैंड मे सैंकड़ो युवाओं नें कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, हरीश पनेरू व सुशील गाबा की अगुवाई में कंपनी गेट पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया था। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक श्रमिक द्वारा उत्पीडन की शिकायत पर भड़के श्रमिकों ने नेताओं की अगुवाई में कंपनी गेट पर कूच कर दिया था। कंपनी गेट पर तैनात दर्जनों पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें रोका जिससे कंपनी गेट पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारी श्रमिकों को वापस धरनास्थल पर भेज कर हालात को संभाला था।सुशील गाबा ने बताया कि प्रशासन से चार घंटे की मैराथन वार्ता विफल रही। बैठक में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ,एएसपी ममता वोहरा और एडीएम जगदीश कांडपाल मौजूद थे। वार्ता के दौरान सभी प्रशिक्षु व कांग्रेस नेता स्थायी रोजगार की मांग पर अड़े रहे जिसे कंपनी प्रबंधन के लोगों ने अस्वीकार कर दिया। एसएसपी कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहने का एलान किया।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img