Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडशर्मनाक: बहन को झाड़ियों में ले जाकर भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी...

शर्मनाक: बहन को झाड़ियों में ले जाकर भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

एफएनएन, देहरादून: रुड़की से बहन को देहरादून स्थित चाची के घर छोड़ने आए सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और इसके बाद फरार हो गया। मां की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पुलिस को दी शिकायत में रुड़की निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 10-12 दिन पहले माजरा स्थित अपनी चाची के घर रहने आई थी। उसे छोड़ने के लिए उसका बड़ा भाई आया था। गुरुवार सुबह आरोपित अपनी बहन को मुस्लिम कालोनी ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले गया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरोपित उसे शिमला बाईपास रोड की तरफ ले गया। जहां झाड़ियों में ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और वहां से फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments