03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग की भरदार पट्टी में भीषण पेयजल संकट, मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों वाला जिला पानी को तरसा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: भरदार पट्टी के एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल का बड़ा संकट बना है. कई ऐसे गांव हैं, जहां नलों पर काफी कम मात्रा में पानी आ रहा है. इससे लोगों के सम्मुख परेशानी पैदा हो गई है. दरमोला में तो लोग रात को 12 बजे तक प्राकृतिक जल स्रोत में पानी भरने के लिए लाइन लगा रहे हैं.

जनपद की भरदार पट्टी हमेशा से ही गर्मियों में पेयजल संकट से जूझती आ रही है. भले ही अब कुछ इलाकों में थोड़ा सुधार हुआ है, मगर अधिकांश इलाकों में पानी की परेशानी बनी है. दरमोला में पानी के लिए प्राकृतिक स्रोत पर रात 12 बजे तक लाइन लगानी पड़ रही है. लोग पानी भरने के कारण रातभर सो नहीं पा रहे हैं. दरमोला में हैंडपंप और अन्य संसाधनों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

100 से अधिक परिवार के दरमोला गांव में गर्मियों में पर्याप्त पानी न होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है. ग्रामीण दरमान सिंह, राजेंद्र सिंह, हिमांशु कपरवाण, बलवीर सिंह आदि का कहना है कि भरदार क्षेत्र में पेयजल संकट के प्रति गंभीरता से कभी काम नहीं किया गया है. कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पानी के कारण लोग रातों को सो भी नहीं पा रहे हैं. प्राकृतिक जल स्रोत पर लोग 12 बजे रात तक पानी भरने के लिए लाइन लगा रहे हैं. किसी तरह बर्तन भरकर काम चलाया जा रहा है. ग्रामीणों ने जल संस्थान से तोक की व्यवस्था सुधारने की मांग की है. इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीस पिल्लई ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से सप्लाई की जा रही है. जहां टेंकर संभव नहीं है, वहां वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं. बरसात होते ही समस्या हल हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:- संस्थागत प्रसव में आई कमी की जांच करेगी टास्क फोर्स, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img