03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर के छोई ग्राम क्षेत्र में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही से इस महीने तीसरे कर्मचारी ने तोड़ा दम

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: बिजली का कार्य करने वाले लाइनमैन की देर शाम करंट लगने से रामनगर के छोई क्षेत्र में दर्दनाक मौत हो गई. लाइनमैन बिजली की लाइन में चिंगारी निकलने की शिकायत पर उसको सही करने के लिए पहुंचा था. लाइन सही करने के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आकर जान गंवा बैठा.

सोमवार की शाम रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में बिजली के तारों में चिंगारी निकलने की शिकायत क्षेत्र के लोगों द्वारा बिजली विभाग को दी गयी. विद्युत लाइन में स्पार्किंग की शिकायत मिलने पर ठेकेदार का कर्मचारी सतपाल गिरि उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम खुशहालपुर ग्राम छोई उख्त क्षेत्र में लाइन को सही करने के लिए रामनगर के ही समसारा रिसॉर्ट छोई के समीप पहुंचा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जाता है कि बिजली लाइन चेक करने के दौरान सबमिट में लगी लोहे की ग्रिल में करंट आ गया. करंट लगने के चलते सतपाल उसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में विभाग के जेई होशियार सिंह भंडारी ने बताया कि सतपाल गिरि नाम का कर्मचारी इस इलाके से मिली शिकायत पर यहां आया था. उसे बीजली की लाइन चेक करने के दौरान करंट लग गया. उन्होंने बताया कि करंट लगने से मौत की घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

उत्तराखंड में बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग और चमोली जिले के दशोली में भी दो लाइनमैन लाइन ठीक करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- रुद्रप्रयाग की भरदार पट्टी में भीषण पेयजल संकट, मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों वाला जिला पानी को तरसा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img