Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयबाइक और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत, दो अन्य...

बाइक और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के निकट वाणी-डिंडोरी मार्ग पर एक पौधशाला के पास हुई जिसकी सूचना पुलिस को रात 11 बजकर 57 मिनट पर मिली।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे मिले। पुलिस ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments