03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हनीट्रैप में फंसे जवान ने,आईएसआई की महिला एजेंट को मिसाइल परीक्षण की सूचना भेजी थी

Spread the love

एफएनएन,जयपुर:पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के जाल में फंसे सेना के एक जवान ने पोकरण में मिसाइल के परीक्षण का वीडियो और इससे जुड़ा ब्यौरा भेजा था। जोधपुर में तैनात जवान को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड में रूड़की निवासी 24 वर्षीय जवान प्रदीप कुमार पाक की महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसा था। महिला ने खुद को मध्यप्रदेश की रहने वाली बताते हुए भारतीय सेना में गनर के रूप में कार्यरत जवान प्रदीप को अपने जाल में फंसाया था ।

सूत्रों के अनुसार जवान से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया कि उसने मिसाइल से जुड़ी सभी जानकारियां इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला एजेंट को भेजी थी। उसने अपने साथियों की भी महिला से जान-पहचान करवाई थी। हालांकि उसका कोई साथी महिला के जाल में नहीं फंसा था। लेकिन फिर भी इंटेलिजेंस ने सभी के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। करीब तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए प्रदीप की महिला एजेंट से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। करीब सात महीने से दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और वीडियो कॉल होती थी। जवान को फंसाने के बाद महिला एजेंट ने उससे सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, नक्शे और सीमावर्ती इलाकों की जानकारी मंगवाई थी। जोधपुर में तैनात जवान अपनी यूनिट के अभ्यास और अन्य कार्यक्रमों का वीडियो भी महिला एजेंट को भेजता था।

  • कई दिनों से रखी जा रही थी नजर

शक होने के बाद इंटलिजेंस एजेंसियां प्रदीप पर कई दिनों से नजर रख रही थी। महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसने की सूचना पुख्ता होने पर 18 मई को प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था। जोधपुर से जयपुर जाकर पूछताछ की जा रही है। सेना और राजस्थान इंटेलिजेंस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। राजस्थान के इंटेलिजेंस महानिदेशक उमेश मिश्रा पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img