03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह व्यक्तिगत आरोप के चलते लेंगे न्यायालय की शरण

अनर्गल आरोप के चलते शहर के पत्रकार हो गए लामबंद

एफएनएन, रुद्रपुर : वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह के पक्ष में शहर के पत्रकार लामबंद हो चले हैं। उन पर बेवजह के आरोप से प्रबुद्ध समाज में गुस्सा है। वहीं पत्रकारिता की आड़ में व्यतिगत हित साधने वालो के खिलाफ शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से वार्ता का निर्णय लिया गया है। इससे पहले पत्रकारों की बैठक में तय किया गया कि निष्पक्ष पत्रकारों की छवि धूमिल करने वालो पर सख्त कार्यवाही न हुई तो पत्रकार धरना प्रदर्शन करेंगे।
आपको बता दें कि भरत शाह उत्तराखंड में करीब 18 वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। उनकी छवि धूमिल करने को कई बार पहले भी कोशिश की गई है। एक बार फिर उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बताते चलें बीते दिनों एक पत्रकार का विवाद होने के बाद कीरतपुर निवासी उक्त पत्रकार पर पालतू कुत्ते को टक्कर मारने व युवक के साथ भी मारपीट का आरोप है। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने गांववासियों के साथ एसएसपी दफ्तर पर न्याय की गुहार लगाई थी। सीओ सिटी ने जांच के बाद उक्त पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह ने अपने समाचार पत्र में ख़बर प्रकाशित कर निष्पक्ष पत्रकारिता का उदाहरण दिया। इसके बाद उक्त पत्रकार ने लंबे समय से वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह पर ही आरोप लगा डाले। बताते चलें कि भरत शाह निरंतर समाज व जनहित से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता से उठाते हैं। भरत शाह ने कहा कि वह मानहानि करने वालो के खिलाफ न्यायालय की शरण लेंगे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img