03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

देखिए, रुद्रपुर में किस तरह दबंगों ने घर से खींचकर नाबालिग लड़की को बुरी तरह पीटा और कपड़े फाड़ दिए

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर में बदमाशों और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला रुद्रपुर के वार्ड नंबर 2 ठाकुरनगर का है। यहां न सिर्फ एक नाबालिग को घर से खींचने के बाद छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े खरीद फाड़ दिए गए, वहीं उसके परिवार वालों से भी मारपीट और लूटपाट की गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ठाकुर नगर के रहने वाले हरेंद्र सिंह का कहना है कि दीपावली वाले दिन रात लगभग 10 बजे प्रार्थी के घर के सामने विक्रम मंडल के लड़के मोहित और गन्नू अपने कुछ साथियों के साथ पटाखे चला रहे थे। उन्होंने मना किया तो वह नहीं माने और गाली गलौज शुरू कर दी।

इस मामले में शिकायत करने वह थाने गया तो इसी दौरान मोहित और गंजू ने अपने साथी कन्हैया व शिवा के साथ मिलकर धारदार चाकू व लाठी-डंडों के साथ उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया और उसकी नाबालिग पुत्री को गुंडई के बल पर घर से खींचकर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए।

पड़ोसी महेंद्र पाल ने जब नाबालिग को बचाने की कोशिश की, तो उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया और उसकी जेब से ₹500 व मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img