03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद दीपावली से पहले, आज से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़:  दीप पर्व के दौरान खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। नया प्लान आज से लागू हो जाएगा जो दीपावली समाप्त होने तक जारी रहेगा। बाजार में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

दीपावली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अब ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है।

1. नगर के सिमलगैर, केमू स्टेशन, सुनार गली, धर्मशाला लाइन, नया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।

2. प्रात: आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध।

3. चंडाक रोड से आने वाले वाहन महात्मा गांधी मार्ग पर सीमित मात्रा में होंगे पार्क अन्य वाहन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास होंगे पार्क।

4. वड्डा से आने वाले वाहन घुपौड केरासीन डिपो के पास होंगे पार्क।

5. धारचूला रोड से आने वाले वाहन ग्रिफ बैंड और देव सिंह मैदान के पास पार्क होंगे।

6. सिल्थाम, बैंकरोड, घंटाकरण क्षेत्र के वाहन जिला अस्पताल के सामने पार्क होंगे।

7. जीआइसी रोड, अपटेक तिराहा, चिमस्यानौला से आने वाले वाहन नगर पालिका के पास स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

कब-कब है त्यौहार

इस वर्ष दीप महापर्व छह दिनों का मनाया जाएगा। आमतौर पर इसे पंच दीपावली नाम से जाना जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस से दीप पर्व की शुरुआत होगी। इसी दिन प्रदोष व्रत व शाम को यम दीपदान होगा। 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली होगी। बड़ी दीपावली यानी महालक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है। 14 को गोवर्धन पूजा व 15 नवंबर को यम द्वितीय व भैया दूज मनाया जाएगा। त्यौहारों को लेकर अब लोगों में काफी उत्साह है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img