03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा द्वितीय दिवस का विशेष शिविर

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता:  नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत द्वितीय दिवस में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रातः योगाभ्यास किया गया। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए चयनित किए गए गढ़ीपट्टी पोषित ग्राम में दूसरे दिन नशा मुक्ति उन्मूलन रैली निकाली गई एवं इसके साथ स्थानीय स्तर पर भांग के पौधों का भी निस्तारण किया गया। एनएसएस के प्रथम ग्रुप चंद्रशेखर एवं पांचवें ग्रुप आजाद ग्रुप द्वारा नशा जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत कर जनता को जागरूक किया गया

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आज के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. सीता मेहता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राध्यापक कवीन्द्र सिंह बोरा एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ किरन द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बताया कि नशा हमारे समाज को किस प्रकार से नष्ट कर रहा है

इधर बौद्धिक सत्र में मंच का संचालन प्रथम ग्रुप की अंजलि एवं वंदना द्वारा किया गया। एनएसएस के चंद्रशेखर, भगत सिंह और आजाद ग्रुप द्वारा नशा मुक्ति पर नाटक तथा कलाम ग्रुप द्वारा रक्तदान जागरूकता पर नाटक प्रस्तुत किया गया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक कवीन्द्र सिंह बोरा नशा मुक्ति एवं रक्तदान एवं हिंदी की सहायक प्राध्यापिका डॉ किरन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की गई,
इधर एनएसएस स्वयंसेवकों वंदना एवं कमला, द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता एवं रक्तदान विषय पर भाषण प्रस्तुत किए गए..

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. गोपाल सिंह, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, ज्योति, आरती राणा, कामिनी राणा, रश्मि सारथी, रेनू थापा डॉ नीतू, प्रिया थापा, सोनिया शिक्षणेत्तर पंकज सिंह बोहरा, पूनम राणा, समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, सम्मिलित थे।

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img