03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बकरी चुगा रही किशोरी का पैर फिसले से गौला नदी में बही, खोजबीन तेज

एफएनएन, रुद्रपुर: बकरी चुगाने गौला नदी के किनारे खेत में गई किशोरी का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई. सूचना पर पहुंची थाना पंतनगर और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया. देर रात तक टीम किशोरी को नदी में तलाशती रही. लेकिन उसका कुछ भी सुराग नहीं लग पाया. सुबह टीम ने फिर सर्च अभियान चलाया है.

पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित शांतिपुरी नंबर-3 क्षेत्र में बहने वाली गौला नदी के तेज बहाव में 13 साल की किशोरी बह गई. जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो वह खोजबीन में जुट गए. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भी किशोरी को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम रात भर किशोरी को तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटनास्थल पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी निवासी कक्षा 7 में पढ़ने वाली किशोरी अपनी बहन के साथ शाम को बकरी चुगाने गौला नदी के किनारे खेत में गई हुई थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस दौरान बकरी नदी के करीब चली गई. नदी के किनारे से बकरियों को हटाने गई, किशोरी का पैर फिसल गया और वह गौला नदी के तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पंतनगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया. सुबह टीम ने किशोरी को तलाशने में सर्च अभियान चलाया है. प्रभारी एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गौला नदी में किशोरी के बहने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पंतनगर थाने और स्थानीय लोगों की मदद से टीम नदी में सर्च अभियान चलाए हुए है.

पढ़ें- हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए नहीं मिला हेली, ग्रामीणों ने 12 किमी पैदल चलकर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img