एफएनएन, किच्छा : हरेला के उपलक्ष्य में, अलबेला फॉउंडेशन संस्था द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संस्था जनता इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैध राम सुधि सिंह कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अम्बेडकर पार्क, सावन कृपाल रूहानी मिशन, आवास विकास के विभिन्न पार्क, किशनपुर आदि स्थानों पर 186 पौधे रोपे गए।
इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, राजेश प्रताप सिंह, राजकुमार बजाज, छोटू कोली, ग्यारसी बंसल, राजीव सक्सेना, संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह (डब्लू), शैलेंद्र सिंह, राजीव सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना (शिब्बू), राजीव अग्रवाल, अलबेला फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मित्तल, राजू कश्यप, गुरुवचन कोली, अंजना श्रीवास्तव, दीक्षा सक्सेना, हरनीत कौर, अवनीत कौर, पूजा श्रीवास्तव, चिराग सक्सेना, प्रिया सक्सेना, पायल सक्सेना, अरमान मलिक, जसजोत सिंह एवं प्रभजोत सिंह आदि मौजूद थे।






