Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस छोड़ भाजपा में पहुँचे संजीव, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने किया स्वागत

कांग्रेस छोड़ भाजपा में पहुँचे संजीव, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने किया स्वागत

एफ़एनएन, किच्छा : चुनावी समर के बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इस बार पार्टी प्रदेश सचिव के पद पर रहकर पार्टी की सेवा करने वाले संजीव सिंह का पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस बड़े झटके के रूप में दिखाई दे रहा है।


बताते चलें कि विगत दिनों पूर्व कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करने पहुंचे थे। राजनीतिक सूत्रों की माने तो सिंह का भाजपा में जाने की जमीन उसी वक्त तैयार हो गई थी। परंतु राजनीतिक मान मनोबल के खेल के बीच सिंह का भाजपा पहुंचाना संभव नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि सिंह विभिन्न मौके पर पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर इनकार नहीं किया जा सकता की पार्टी की बड़े पद पर देना सिंह का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए कहीं न कहीं सर का दर्द जरूर बनेगा|

  • मुख्यमंत्री से भेंट पर फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क में सबसे पहले जताया था भाजपा में शामिल होने का अंदेशाकिच्छा। फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क द्वारा सिंह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के द्वारा इस बात का प्रयास लगा लिया गया था, की सिंह भाजपा शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं, हालांकि उस वक्त कांग्रेस नेता सिंह ने इस बात से इनकार करते हुए चर्चाओं का खंडन कर दिया था। परंतु मतदान की तारीख नजदीक आते आते अन्य कांग्रेस पदाधिकारी की भांति सिंह ने भी पाला बदल सत्ता सुख के साथ जाने का फैसला कर ही लिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments