फॉरेस्ट वाचर के समर्थन में समाजवादी लोक मंच का धरना प्रदर्शन, मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की डिमांड

एफएनएन, रामनगर: जंगलों की आग बुझाने के दौरान मारे गए वन वाचरों के परिवार को 50 लाख और घायलों को 25 लाख रुपये देने की मांग की गई है. इसके साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी गई है. समाजवादी लोकमंच के कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने के सभी यन्त्रों के साथ ही वन वाचरों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया.

प्रदर्शनकारी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज उत्तराखंड का 1700 हेक्टेयर जंगल पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया है, लेकिन सरकार जंगलों को बचाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जंगलों में आग बुझाने को लेकर तैनात किए गए कई वाचरों की मौत होने के साथ ही कई घायल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे. घायलों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दे. इसके साथ ही इस कार्य में जुटे कर्मचारियों को शीघ्र वेतन देने के साथ ही उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. उन्हें अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराते हुए नौकरी पर पक्का किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना, तो इसके खिलाफ एक उग्र आंदोलन किया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि इस साल उत्तराखंड में वनों में रिकॉर्डतोड़ आग लगने की घटनाएं हुई हैं. अल्मोड़ा बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य वनाग्नि कांड में 5 वनकर्मियों की जान चली गई. इस वनाग्नि कांड में बुरे तरह झुलसे 3 कर्मचारियों का एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें:- टिहरी में 5 लोगों को कार से उड़ाने वाले बीडीओ डीपी चमोली के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, हादसे से पहले भी एक को मारी थी टक्कर

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img