टिहरी में 5 लोगों को कार से उड़ाने वाले बीडीओ डीपी चमोली के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, हादसे से पहले भी एक को मारी थी टक्कर

एफएनएन, टिहरी: कार चालक खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है. टिहरी के बौराड़ी में बीती 24 जून को खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली को तेज कार चलाकर तीन लोगों को कुचलने के आरोप में पुलिस द्वारा जेल दिया गया है. वहीं घायल बालम सिंह सजवाण की पत्नी ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ नई टिहरी पुलिस थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया है.

आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका रोड पर तीन लोगों को कुचलने से पहले कार चालक खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने एक व्यक्ति बालम सिंह सजवाण को टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना के बाबत कमला सजवाण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून शाम को उनके पति बालम सिंह सजवाण सत्येश्वर महादेव मंदिर के नीचे वाली सड़क पर घूम रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. उन्होंने दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

गौरतलब है कि टिहरी जिले में 24 जून को भीषण हादसा हो गया था. तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत दो बच्चियों को रौंद दिया था. इस दुर्घटना में महिला और दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी. इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी कार ने टक्कर मारी थी. उन लोगों को हल्की चोटें आई थी. टिहरी के बौराड़ी की वाली 36 वर्षीय रानी नेगी अपनी भतीजियों अग्रिमा और अन्विता के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड पर टहल रही थी. इसी समय खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली की बेकाबू कार ने इन लोगों को रौंद दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद पुलिस ने खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जांच में पता चला कि जिस समय बीडीओ डीपी चमोली कार चला रहे थे, वो नशे में धुत थे. इस कार दुर्घटना का डरावना वीडियो सामने आया था. पुलिस ने डीपी चमोली को हिरासत में लेकर 25 जून को कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था. इसके बाद बीडीओ डीपी चमोली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया था.

ये भी पढ़ें:- ‘भ्रष्टाचार पर एक्शन धामी सरकार का दिखावा’, करन माहरा बोले- कुछ अफसर चला रहे गवर्नमेंट, हम आएंगे तो बताएंगे

 

Hot this week

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img