03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वेतन नहीं मिला, चम्पावत जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक दंपत्ति ने दिया इस्तीफा

  • व्यवस्था पर उठे सवाल

एफएनएन, चम्पावत : यह खबर  व्यवस्था पर  बड़ा सवाल खड़ा करती है। सरकार की मंशा  भले ही  पहाड़ पर  स्वास्थ्य सुविधाएं  मुहैया कराना हो  लेकिन  स्वास्थ्य विभाग की  प्राथमिकता में  ऐसा कुछ नजर नहीं आता। ताजा मामला  चंपावत से जुड़ा हुआ है। यहां जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डा. राहुल चौहान और उनकी पत्नी प्रसूति विशेषज्ञ डा. मोनिका ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के पीछे कारण उन्होंने वेतन मिलने में देरी और निजी बताया है। पीएमएस का कहना है कि अभी तक उन्हें त्याग पत्र नहीं मिला है। बता दें कि डा. राहुल चौहान व उनकी पत्नी की कोरोना के बाद जून माह में जिला अस्पताल में पहली तैनाती हुई है। इन तीन माह में वह दोनों अपने कार्य को लेकर खासे लोकप्रिय रहे। कई जटिल आपरेशन किए। बावजूद उन्हें तैनाती के बाद से वेतन नहीं मिला। मामला चर्चा में आया तो बुधवार को उन्हें वेतन दे दिया गया लेकिन चिकित्सक दंपति ने आहत होकर इस्तीफा दे दिया। डा.चौहान ने तीन महिनों के भीतर एपेंडिक्स, हर्निया, पथरी, हाइड्रोसील के साथ ही मरीजों के कई बड़े लगभग 55 आपरेशन किए। जबकि उनकी पत्नी डा. मोनिका ने कई गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया था। उन्होंने पिछले दिनों अस्पताल में गुटबाजी व सहयोग न मिलने की बात भी अधिकारियों के समक्ष रखी थी। इधर, पीएमएस डा.आरके जोशी का कहना है कि वह फिलहाल आइसोलेशन में है और उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img