03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून पहुंचे सचिन तेंदुलकर, एक झलक को लोग बेकरार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून  : क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पहली बार उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में चौकों-छक्‍कों की बरसात करने वाले हैं। देहरादून के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून पहुंच चुके हैं। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इंडिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।

  • 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही सीरीज

रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही है। 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। जिसे लेकर आज मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित भारत की क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचे हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए आज इंडिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स व न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी देहरादून पहुंच रहे हैं। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से देहरादून पहुंचे हैं।

  • क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक

राजधानी देहरादून में होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक हैं। वहीं मैच के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से चार देशों के 113 सदस्य देहरादून पहुंच गए थे। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य राजधानी देहरादून के विभिन्न होटलों के लिए बसों एवं अन्य वाहनों से रवाना हुए।

 

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img