एफएनएन, अमरोहा : अमरोहा के नौगांवा में 30 वर्षीय महिला की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर कपड़े के दो थैलों में भरकर जंगल में फेंक दिया गया। महिला का सिर, एक हाथ, पैर और अन्य अंग को शरीर से अलग कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी राजीव कुमार सिंह बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।
- शव के दाएं हाथ की उंगली में मिली 786 लिखी अंगूठी
- पुलिस की चार टीमें में खंगाल रही हैं सीसीटीवी कैमरे
- रामकुमार ने सबसे पहले देखे थे थैले
- जिले में पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात महिलाओं के शव
- कीकर के जंगल में महिला की निर्मम हत्या की गई थी
- कांशीराम कॉलोनी में मिला था युवती का अर्धनग्न शव









