03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के गाबा चौक पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे रमपुरा क्षेत्र में मातम पसर गया. जैसे ही स्थानीय लोगों की घटना की जानकारी हुई तो कई घंटे तक सड़क पर बवाल चलता रहा. लोगों ने हाईवे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

गौर हो कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात काशीपुर सितारगंज हाईवे स्थित गल्ला मंडी चौराहे के पास एक डंपर ने बाइक से घर लौट रहे रमपुरा निवासी बबलू को रौंद दिया. आनन फानन में घायल बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद दोस्त ने डंपर का पीछा कर उसे गाबा चौक पर रोक लिया. जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो वह भी गाबा चौक पहुंच गए. युवक मौत की खबर के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. चालक और वाहन को कब्जे में लिया गया है. प्रशांत कुमार, सीओ सिटी रुद्रपुर

आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर चालक को बचाने के आरोप लगाते हुए, सड़क पर जाम लगा दिया. जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई. बाद में पुलिस ने हालात संभालते हुए जाम को खुलवाने के लिए युवकों पर सख्ती की गई. घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और उग्र हुए युवकों को समझाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई और गाबा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है. ताकि किसी और परिवार को इस तरह अपनों को न खोना पड़े. बाद में पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img