03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता भंडारी केस को लेकर हरीश रावत ने सरकार को दी नसीहत, जानिए क्या कहा ?

एफएनएन, देहरादून : अंकिता भंडारी मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. हरीश रावत ने कहा, मैं, अंकिता हत्याकांड और वीआईपी की संलिप्तता से ध्यान हटाने के लिए भाजपाई कुप्रयासों को अपने राज्य में बड़े ही दुःख के साथ देख रहा हूं. इस हत्याकांड और उसमें VIP की संलिप्तता को कुछ और रूप देने का संगठित प्रयास भाजपा और भाजपा का राज्य नेतृत्व करता हुआ दिखाई दे रहा है.

आगे हरीश रावत ने कहा, भाजपा यदि जन आक्रोश से बचना चाहती है तो उसे अपनी सरकार को सलाह देनी चाहिए कि इस मामले को नये सिरे से इन्वेस्टिगेशन करवाने, माननीय हाईकोर्ट के देख-रेख में सीबीआई को इस मामले को सौंपने के लिए माननीय हाईकोर्ट से विशेष अनुमति लें और इस समस्त मामले में हाईकोर्ट मॉनिटर्ड सीबीआई की जांच के आदेश केंद्र सरकार से करवाएं और तद् हेतु मंत्रिमंडल, केंद्र सरकार से अनुरोध करें. भाजपा के दोस्तों एक बात याद रखना बेटी के मामले में चाहे वह किसी जाति, धर्म की हो सारा उत्तराखंड समान रूप से संवेदनशील है. इस संवेदनापूर्ण प्रश्न पर पहाड़ों से ज़्यादा आग लोगों के मन में मैदानों में लगी हुई है.

चिल्ला नहर से मिला था शव

19 वर्षीय अंकिता 18 सितंबर 2022 को अचानक गायब हो गई. वह ऋषिकेश के निकट वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. पांच दिन बाद 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से अंकिता का शव बरामद किया गया था. मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया था.

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img