03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 यात्रियों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा/रामनगर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भिकियासैंण-विनायक रोड पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 7 यात्रियों के मौत की सूचना है. जबकि कई अन्य यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दुर्घटना हुई बस रामनगर के कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड संस्था की बस संख्या यूके 07 पीए 4025 है. बस सोमवार को सुबह 11 बजे रामनगर से द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए चली थी. जबकि आज मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बस द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी. लेकिन डेढ़ घंटे बाद करीब 8 बजे बस सैलापानी बैंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के तहत चालक-परिचालक ठीक बताए जा रहे हैं.

फिलहाल घायलों को खाई से निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी और मृतकों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

हादसे को लेकर अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा, बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है. कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img