03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: रम्पुरा में पत्नी की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस, सामने से हुआ पथराव; इस तरह बचाई जान

एफएनएन, रुद्रपुर: रम्पुरा में पत्नी की पिटाई की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर जुआरियों ने पथराव कर दिया। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जबकि दूसरा हेलमेट पहने होने के कारण बाल बाल बच गया। इससे मौके पर अच्छा खासा हंगामा हो गया।

पुलिस कर्मियों ने किसी ने आसपास के मकानों में छिपकर अपनी जान बचाई। इसका पता चलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस कर्मियों ने हमलावरों की पहचान करने के साथ ही उनकी धरपकड़ शुरू की लेकिन वह हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खाली प्लाट में जुआ खेल रहे थे 15-20 लोग

शनिवार रात 11 बजे के आसपास रम्पुरा निवासी सूरज ने पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी कि पड़ोसी युवक अपनी पत्नी को पीट रहा है। इस सूचना पर रम्पुरा चौकी में तैनात कांस्टेबल गणेश और पूरन रवाना हुए। रास्ते में सत्ता चौराहे के पास 15-20 लोग खाली प्लाट में जुआ खेल रहे थे।

यह देख वहां से गुजर रहे कांस्टेबल गणेश और पूरन ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इससे आक्रोशित जुआरियों ने दोनों पुलिस कर्मियाें पर ईंट और पत्थरों से पथराव कर दिया। जिससे कांस्टेबल गणेश के पैर पर ईंट और पत्थर लगने से वह घायल हो गया, जबकि पूरन के सिर पर भी पत्थर पड़ा, लेकिन हेलमेट लगे होने के कारण वह बाल बाल बच गया।

किसी के मकान में छिपकर जान बचाई

अचानक हुए पथराव से दोनों कांस्टेबल ने इधर-उधर भागकर किसी के मकान में छिपकर जान बचाई। साथ ही सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआइ दीपक कौशिक, रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।

बाद में घायल कांस्टेबल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। उनकी तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नैनीताल में अवैध रूप से चल रहे होटल और होम स्टे पर होगा एक्शन, प्रशासन ने कसी कमर

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img