03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में अवैध रूप से चल रहे होटल और होम स्टे पर होगा एक्शन, प्रशासन ने कसी कमर

एफएनएन, नैनीताल: तेजी से बढ़ रहे पर्यटन कारोबार के बीच बिना पंजीकृत होटल और होम स्टे संचालक जमकर चांदी काट रहे हैं. जिनके खिलाफ अब पर्यटन विभाग नकेल कसने जा रहा है. जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग जिलेभर में संचालित पर्यटन इकाइयों का सर्वे करने जा रहा है. साथ ही बिना पंजीकरण संचालित हो रहे होटल और होम स्टे की सूची तैयार करेगा. इसके बाद अवैध रूप से संचालित होटलों, होम स्टे आदि पर कार्रवाई की जाएगी. डीएम वंदना ने पर्यटन विभाग को सर्वे पूरा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि नैनीताल जिले में तेजी से पर्यटन कारोबार फैल रहा है. इसके साथ ही होटलों और होम स्टे आदि की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी होटल और होम स्टे का विस्तार हो रहा है. जिसके लिए पर्यटन विभाग से होम स्टे और अन्य पर्यटन स्वरोजगार योजनाएं भी संचालित की जा रही है, लेकिन जिलेभर में संचालित होम स्टे और होटलों में से 10 से 20 फीसदी ही पर्यटन विभाग में पंजीकृत है.

Nainital Tourist

वर्तमान में नैनीताल जिले में 900 होम स्टे और 927 होटल ही पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं. जबकि, कई होटल और होम स्टे आदि पंजीकृत ही नहीं है. जिससे सरकार को राजस्व की हानि तो होती ही है, साथ ही आपराधिक गतिविधियों के होने की आशंका बनी रहती है. जिसकी रोकथाम को लेकर अब जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग होटल और होम स्टे का पंजीकरण अभियान चलाने जा रहा है.

नैनीताल जिले में रजिस्टर्ड होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे की संख्या-

  • टैंट कॉलोनी- 89
  • होम स्टे- 900
  • होटल- 927
  • धर्मशाला- 8
  • ट्रेवल एजेंट- 132
  • रेस्टोरेंट 102

पहले चरण में ऑनलाइन बुकिंग कराने वाली इकाइयों की बनेगी सूची

 नैनीताल जिले में अवैध रूप से संचालित होम स्टे और होटलों को चिह्नित करना चुनौती भरा काम है. इसके तहत विभागीय टीम को हर भवन में जाकर जांच पड़ताल करनी होगी. जिसे देखते हुए पहले चरण में ऑनलाइन डाटा के जरिए होटलों और होम स्टे आदि की सूची तैयार की जाएगी.

डीएम वंदना ने बताया कि पहले चरण में पर्यटन विभाग इंटरनेट, मीडिया और आनलाइन साइट के माध्यम से बुकिंग कराने वाले होटलों व होम स्टे की सूची तैयार करेगा, जिसमें से गैर पंजीकृत इकाइयों को चिह्नित किया जाएगा, फिर विभाग इन गैर पंजीकृत होटल और होम स्टे संचालकों को पंजीकरण के लिए नोटिस जारी करेगा. इस काम को इसी पर्यटन सीजन में पूरा कर लिया जाएगा.

सरकार को मिलेगा राजस्व, विभाग के पास होंगे स्पष्ट आंकड़े

 नैनीताल जिले में पर्यटन कारोबार तेजी से विस्तार ले रहा है, लेकिन कई होटल और होम स्टे पंजीकृत न होने से पर्यटकों का स्पष्ट भी आंकड़ा विभाग के पास नहीं होता, जिससे भविष्य में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास समेत योजनाओं को धरातल पर उतारने या भावी आवश्यकताओं का सटीक पता नहीं लग पाता है.

बिना पंजीकरण व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन से सरकार को पंजीकरण शुल्क, जीएसटी समेत अन्य माध्यमों से होने वाली आय हासिल न होने से राजस्व हानि हो रही है. नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया होम स्टे और होटलों को सूचीबद्ध किया जा रहा है. इनका विभाग में पंजीकृत होम स्टे और होटलों से मिलान किया जाएगा. गैर पंजीकृत होटल और होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी करने के बाद भी पंजीकरण नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, नैनीताल डीएम वंदना ने बताया कि बिना पंजीकरण होटल और होम स्टे की रोकथाम के लिए पर्यटन विभाग को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं. पहले चरण में ऑनलाइन साइट से बुकिंग कराने वाले होम स्टे और होटलों की सूची तैयार की जाएगी. जिन्हें पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे में सभी को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा.

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: तस्करों और वनकर्मियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली, तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img