03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : पुलिस ने नशा तस्कर को 31.36 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए तस्करी करने लगा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नशा तस्कर को 31.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक वह पीलीभीत से नशा करने वालों को महंगे दाम पर बेचने के लिए लाया था। अपना महंगा शौक पूरा करने के लिए वह स्मैक की तस्करी करने लगा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

शनिवार शाम बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र रिंगवाल कांस्टेबल ललित कुमार के साथ क्षेत्र में आगामी त्यौहार में शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे। हाईवे पर एसआई धीरज टम्टा व एसओजी कर्मी हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह बिष्ट, व कांस्टेबल नीरज शुक्ला के भी मिल जाने पर वह वाहनों की चैकिंग करने लगे।

संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते हुए जब वह बिगवाड़ा मंडी के पास चंद्रपाल की पार्किंग में पहुंचे तो वहां पुलिया के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देखकर सकपका कर तेज कदमों से वहां से जाने लगा। उसकी हरकत पर संदेह होने पर घेर कर पकड़ लिया। पकडे जाने पर उसने अपने हाथ की मुठ्टी मे दबोची हुई एक पारदर्शी पन्नी को फेंकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसकी मुट्ठी में बंद पन्नी में स्मैक बरामद कर ली।

पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम नदीम पुत्र मोईनुद्दीन निवासी ग्राम शिमरा थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश बताया। नदीम ने पूछताछ में बताया अपने शौक पूरा करने के लिये जल्द पैसा कमाने के लालच में वह नशा करने वालों को स्मैक (हीरोइन )बेचने का काम करने लगा। पुलिस उससे पूछताछ कर नशा तस्करी में उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की छानबीन में जुट गई है।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img