03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के होटल रेडिसन में बवाल, प्री वेडिंग पार्टी के दौरान कारोबारी के बेटे को छत से फेंका

Spread the love
  • होटल के मालिक ने घटना से झाड़ा पल्ला

एफएनएन, बरेली : होटल रेडिसन में प्री वेडिंग पार्टी में शराब के नशे में बवाल हो गया। आरोप है कि व्यापारी पिता-पुत्र ने दूसरे व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इज्जतनगर थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजेंद्र नगर के रहने वाले संजय अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। उनका बेटा सार्थक अग्रवाल हेल्थ सेक्टर में केमिकल का कारोबार करता है। सार्थक अग्रवाल अपने दोस्त जनकपुरी के रहने वाले रिदिम अरोड़ा समेत अन्य दोस्तों के साथ होटल रेडिसन की पार्टी में गया था। यहां प्री वेडिंग पार्टी चल रही थी। इसी दौरान यहां कहासुनी हो गई। गाली-गलौज होने पर रिदिम अरोड़ा ने अपने पिता कपड़ा व्यापारी संजीव अरोड़ा को फोन कर वहां बुलाया। सार्थक अग्रवाल ने संजीव अरोड़ा के पैर छुए, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ।

आरोप है कि सतीश अरोड़ा और उसके बेटे रिदिम ने सार्थक अग्रवाल के साथ मारपीट की और धक्का देकर होटल की छत के नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस पहुंची। घायल सार्थक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर जय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • सीसीटीवी ने खोलें घटना के राज

होटल रेडिसन में मारपीट और कहासुनी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 21 अप्रैल को रात 2:39 पर कहासुनी हुई और 2:40 पर धक्का देने के बाद युवक को छत के नीचे फेंक दिया। इस मामले में होटल रेडिसन के मालिक मेहताब सिद्दीकी का कहना है कि उनके स्टॉफ की किसी से मारपीट नहीं हुई है। होटल में पार्टी थी। पार्टी में आए दो लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई है। होटल का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img