03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun IGNFA में IFS परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA), देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के दीक्षांत गृह में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सफल अधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देश की प्रतिष्ठित वन प्रशिक्षण अकादमी से उच्च स्तरीय तकनीकी और नेतृत्व प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यही अधिकारी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और मरुस्थलीकरण जैसी चुनौतियां वन अधिकारियों के सामने प्रमुख रहेंगी। इन समस्याओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी तकनीकों का उपयोग मानवीय संवेदनाओं के साथ व्यावहारिक समाधान विकसित करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एक सफल अधिकारी बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है। उन्होंने आत्ममूल्यांकन और निरंतर सीखने की भावना को सेवा जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने संस्थान की उपलब्धियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1938 से यह संस्थान भारतीय वन सेवा अधिकारियों के साथ-साथ 14 मित्र देशों के सैकड़ों वन अधिकारियों को प्रशिक्षण दे चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षीय अध्ययन के अलावा वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, नेतृत्व विकास और आधुनिक तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा फील्ड विजिट, अध्ययन भ्रमण और साहसिक गतिविधियों के लिए निर्धारित था।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवीक्षार्थियों को पुरस्कार और पदक भी प्रदान किए गए। राजस्थान कैडर की सुश्री प्रतीक्षा नानासाहेब काले पूरे 2024 बैच की टॉपर रहीं।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img