03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, 27 ट्रेनें रद्द, पंजाब बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते प्रभावित

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : पंजाब बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के चलते ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं, जबकि कई ट्रेनें देरी से गंतव्य को पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया, मांगों को लेकर पंजाब के पटियाला में शंभू रेलवे स्टेशन पर 17 अप्रैल से संयुक्त किसान मोर्चा ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है।

रविवार को पांचवें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी रहा, जिससे मुरादाबाद व देहरादून की तरफ से पंजाब, जम्मूतवी रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, मेमू समेत 27 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि दुर्गियाना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को शंभू स्टेशन से पहले अंबाला कैंट में रोककर रखा गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहां से रूट डायवर्ट कर साहनेवाल (पंजाब) भेजा गया, जिससे ट्रेनें लेट हुईं। इसके अलावा गंगा-सतलुज एक्सप्रेस और पूजा सुपरफास्ट ट्रेन 10-10 घंटे, होशियारपुर एक्सप्रेस व अमरनाथ एक्सप्रेस छह-छह घंटे, मालवा सुपरफास्ट और हेमकुंड एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, जन शताब्दी एक्सप्रेस व जम्मूतवी एक्सप्रेस चार-चार घंटे लेट चल रही हैं।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img