03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी माल रोड के सौंदर्यीकरण के लिए खर्च हुए 7 करोड़ रुपए पानी में डूबे, पटरी व्यापारियों के बाद अब वाहन पार्क करने वालों का कब्जा

एफएनएन, मसूरी: माल रोड को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाए जाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा 7 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की गई है. परंतु माल रोड को व्यवस्थित रखने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इस पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं. हाल में ही माल रोड की खूबसूरती को खराब कर रहे पटरी व्यापारियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटाया गया था, लेकिन अब नई मुसीबत आ गई है.

Mall Road in Mussoorie

जहां से स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों की पटरी हटाई, वहां अब लोगों ने वाहन पार्किंग बना दी है. हाल ये है कि इन माल रोड पर जगह-जगह सड़क किनारे चार और दोपहिया वाहन खड़े नजर आएंगे. वह कई जगह पर तो साइकिल का स्टैंड ही बना दिया गया है. माल रोड पर हाल में बने चेंबर के ढक्कन लोहे के होने के कारण लोग उसपर फिसल रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं. इसके बावजूद कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. माल रोड पर हाल ही में लगे कोबल स्टोन (Cobblestone) भी उखड़ने लगे हैं. इससे मुख्य चौक पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं. इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

Mall Road in Mussoorie

मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मसूरी माल रोड भगवान भरोसे छोड़ दी गई है. ना तो इस माल रोड पर ना तो लोक निर्माण विभाग और ना ही नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि माल रोड पर अराजकता फैली हुई है. जगह-जगह वाहन खड़े हैं. पुलिस ने भी अपना बड़ा ट्रक माल रोड किनारे खड़ा कर रखा है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर में कई बार माल रोड के चक्कर लगाते हुए देखे जाते हैं. कोई भी इस ओर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है. ऐसा लग रहा है जैसे माल रोड पार्किंग रोड बन गयी हो. उन्होंने कहा कि माल रोड पर तेज गति से चल रहे दोपहिया वाहनों पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं है. मालरोड पर दोपहिया वाहन चालक तेज गति में हॉर्न बजाते हुए निकल जाते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

उनियाल ने कहा कि पूर्व में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भी माल रोड को व्यवस्थित किया जाने के साथ गांधी चौक पर खड़े दोपहिया वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए थे. परंतु अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून से मांग की है कि मसूरी माल रोड की व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई जाए और उन्हें कड़े निर्देश दिए जाएं. जो भी अधिकारी लापरवाही करते हुए नजर आ रहा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Mall Road in Mussoorie

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी माल रोड की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि माल रोड पर इन दिनों पार्किंग बना दी गई है. माल रोड पर होटल व्यवसायियों द्वारा सड़क किनारे बेखौफ वाहनों को पार्क कराया जा रहा है. कई लोगों द्वारा पर्किग करवाये जाने को लेकर पैसा भी लिया जा रहा है. परन्तु स्थानीय पुलिस को कई बार बोलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि माल रोड को व्यवस्थित करने के लिए सरकार द्वारा तो लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन मसूरी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मांग की है कि माल रोड की अव्यवस्था का लेकर संज्ञान लें.

Mall Road in Mussoorie

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img