03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: बंट गए थे शादी के कार्ड, शादी से करीब 12 दिन पहले प्रेमी संग युवती फरार

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: युवती के शादी से करीब 12 दिन पहले प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। युवती के स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर युवती के बरामदगी की मांग की है। बता दें, शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं, स्वजन द्वारा शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के स्वजन ने उसकी 21 अप्रैल को शादी तय की थी। सोमवार देर रात अचानक वह कहीं गायब हो गई। मंगलवार सुबह जब युवती घर में नहीं मिली तो स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी दौरान उन्हें पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह भी घर से गायब है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। युवती के स्वजन ने दोपहर को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवती की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपित दबोचा

कलियर थानाक्षेत्र स्थित गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ समय पूर्व नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह किसी काम से बाहर गए थे।

इसी बीच ग्राम बुग्गावाला निवासी सुखदेव उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद से पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी थी। अब पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपित को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि नाबालिग को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें…उत्‍तराखंड में मतदान करने वालों के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ऑफर, दो दिन होटलों में खाना-पीना फ्री

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img