03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़कीः 2 दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव, कार्यालय में मिलने से सनसनी

Spread the love

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव कार्यालय में ही मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चौकीदारी की नौकरी करने वाले अर्जुन कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से लटका हुआ मिला। 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे। वहीं, दो दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। कार्यालय में उसका शव सीढ़ियों में लटका मिला। इसकी सूचना कार्यालय के किसी कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अर्जुन के परिजन अन्य लोगों पर आरोप भी लगा रहे है। लेकिन, देखना होगा पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img