Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडराबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी हवा,...

राबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी हवा, बांके बिहारी के दर्शन कर कह दी ये बड़ी बात

एफएनएन, वृंदावन : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा सोमवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। मंदिर में पूजा के बाद राबर्ट वाड्रा ने देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र कायम होने की प्रार्थना की।

उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं। वाड्रा ने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

श्रृंगार आरती के दर्शनों के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी से उन्होंने देश में सुख शांति की प्रार्थना की है। साथ ही धर्मनिरपेक्ष आवाज देश में बुलंद हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और भगवान उनकी मेहनत को समझेंगे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पूरे देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं। सही समय आने पर इसका निर्णय लेंगे।

उन्होंने भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार कायम होनी चाहिए और आइएनडीआइ गठबंधन पूरी मजबूती से इस ओर काम कर रहा है। वाड्रा ने दर्शन के बाद ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का आनंद लिया और भक्तों को प्रसाद भी बांटा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments