Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयअभी जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती और शौविक, 20 अक्टूबर तक...

अभी जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती और शौविक, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

एफएनएन, मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती समेत अन्य 18 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मियाद आज खत्म हो रही है। पिछली बार विशेष अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बीते दिनों रिया की जमानत याचिका पर भी हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रिया की जमानत याचिका इससे पहले दो बार निचली अदालतों द्वारा खारिज की जा चुकी हैं। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा था कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की आवश्यकता है जिससे कि वे नशीले पदार्थो का सेवन न करें। इन लोगों को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए ड्र्रग्स से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments