03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पति की कोरोना से मौत, पत्नी पर केस दर्ज

एफएनएन, मुंबई: एक पत्नी की जिद की वजह से पति की जान चली गई है। जिसकी वजह से पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। 28 सितंबर को एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमण का लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराई गई, जिसके बाद महाराष्‍ट्र के भंडारा जिले के लखंडूर का यह व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई और पत्‍नी पर लापरवाही का आरोप लगाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देश में कोरोना नियमों के उल्लंघन के चलते बड़ी तादाद में लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं, लेकिन संभवतः यह देश का अपनी तरह का पहला मामला होगा।

धारा 188 के तहत मामला दर्ज

व्‍यक्ति के कोरोना पाजटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने परिवार से कहा कि वो उस व्यक्ति को भंडारा के अस्पताल में भर्ती करा दे। इसको नहीं मानते हुए मरीज की पत्नी अपने पति को सीधे घर ले गई। पर घर जाने के बाद इस व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई। तहसील के चिकित्साधीक्षक ने इसकी शिकायत की और पत्नी के खिलाफ अब महामारी बीमारी अधिनियम, 1897 की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। व्‍यक्ति की पत्नी पर आरोप है कि उसने अवने कोरोना पाॅजिटिव पति के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरती है। देश में अपने तरह का यह पहला मामला है जब कोविड-19 के किसी मरीज के रिश्तेदार को इस बीमारी की वजह से हुई उसकी मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया हो। पावनी के सब-डिविजनल आफिसर अधिकारी अश्विनी शेंडगे ने बताया कि पत्नी के खिलाफ शिकायत डाॅक्टर के कहने पर दर्ज की गई है। डाक्टर ने शिकायत की है कि पत्नी ने कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img