03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश मेंं मनसादेवी के पास पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो लोग मरे

तीसरे को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, सेफ्टी बैलून खुलने से बाल-बाल बचे दो अन्य

एफएनएन, ऋषिकेश: हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही एक कार श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी के समीप एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। तीसरे की हालत गंभीर है जिसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार के अगली सीट पर बैठे व्यक्ति सेफ्टी बैलून खुलने से बच गए।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार की अल सुबह पुलिस कंट्रोल ऋषिकेश द्वारा मनसा देवी के पास एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर आसपास के लोग खड़े थे। उन्होंने बताया कि कार एक खंभे से टकराने के बाद एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी काफी तेज स्पीड में थी। कार आइ20 के अंदर पांच लोग थे। आगे बैठे दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईंं। जिनको 108 की मदद से ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बगल की झोपड़ी  और उसमें रखी मेज,  मिट्टी के घड़े आदि को भी नुकसान हुआ है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना में कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की हरिद्वार, प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी इ18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की जनपद हरिद्वार को मामूली चोट आई। आगे बैठे दोनों लोग सेफ्टी बैलून खुलने के कारण बच गए। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित कर दिया है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img