03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

वैज्ञानिक ढंग से खेती करें तो 30 फीसदी बढ़ सकती है पैदावार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

पुराने तौरतरीकों की खेती से नहीं मिल पा रहा मनमुताबिक उत्पादन

एफएनएन, देहरादून: पारंपरिक रूप से की जाने वाली खेती और तकनीकी आधार पर की जाने वाली खेती एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं। आमतौर पर किसान पुराने तौर तरीकों से ही खेती करते चले आ रहे हैं, जिस कारण मनमाफिक उत्पादन नहीं मिल रहा। यदि किसान वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी हासिल करके खेती के कार्यों को अंजाम दें तो फसल के उत्पादन को तीस प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों के बीच यह दावा किया है।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इन दिनों गेहूं की बुवाई का कार्य चल रहा है। काफी स्थानों पर बुवाई को पूर्ण कर लिया गया है, जबकि काफी किसान गेहूं बुवाई कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसान तकनीकी जानकारी लेकर गेहूं की बुवाई के काम को अंजाम दें तो उन्हें काफी लाभ मिल सकता है।

धान के खरपतवार गेहूं की फसल को भी करते हैं प्रभावित

बताते चलें कि पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र में लगभग दस हजार हैक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है। अधिकतर किसान पारंपरिक ढंग से ही खेती करते चले आ रहे हैं। क्षेत्र में गेहूं की बुवाई धान की फसल काटने के तुरंत बाद करने का प्रचलन है, लेकिन धान के खेतों में गेहूं की बुवाई करने से इनमें पहले से मौजूद खरपतवार फसल को प्रभावित करते हैं।

खरपतवारों से 25 से 50 फीसद तक नुकसान

कृषि वैज्ञानिक बताते चलें किडॉ. संजय कुमार का कहना है कि इस प्रकार की खेती में पच्चीस से लेकर पचास प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका रहती है। उनका कहना है कि यदि किसान गेहूं की बुवाई के दौरान तकनीकी जानकारियों के आधार पर खरपतवार की पहचान व इसकी रोकथाम के लिए उपाय नहीं करते हैं, तो फसलों पर इसके दुष्प्रभाव होना स्वाभाविक है।

बहुत बेहतर कर रहे कई प्रगतिशील किसान

उनका कहना है कि खेतों की निराई-गुड़ाई से लेकर सिंचाई की सही समय पर व्यवस्था करना, आवश्यक दवाईयों व गोबर की तैयार खाद का प्रयोग करने से फसल के उत्पादन को तीस प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से वैज्ञानिक जानकारी लेकर खेती में काफी अच्छा काम भी कर रहे हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img