Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऋषिकेश: नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या...

ऋषिकेश: नीलकंठ पैदल मार्ग पर मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

एफएनएन, ऋषिकेश: पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली है. युवती के गले में फंदा भी मिली है, जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती की गला घोटकर हत्या की गई और फिर उसकी लाश यहां फेंक दी गई.

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने बताया कि सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पुलिस के मुताबिक शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था. युवती का गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी. हालांकि अभीतक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वैसे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है.

पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर एक दुपट्टा मिला है और गले पर निशान मिले हैं. इस आधार पर तो यहीं कहा जा सकता है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी की फ्लीट पर बुजुर्ग महिला ने लगाये ‘ब्रेक’, जबरन रोक सुनाई समस्या, मांगा समाधान

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments