Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडव्यापारी के बाद दो सब इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

व्यापारी के बाद दो सब इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

राहुल पांडेय, लालकुआं : जिले में कोरोना संक्रमण अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। लालकुआं में प्रतिष्ठित व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोतवाली के दो उप निरीक्षकों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

kotwali-lal-kuan

भारी गुजरा शनिवार का दिन

लालकुआं क्षेत्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार का दिन लाल कुआं के लिए भारी रहा। प्रतिष्ठित व्यापारी नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद कोतवाली के दो उप निरीक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोतवाल सुधीर कुमार का कहना है कि दो और दरोगाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद पुलिसकर्मी चिंतित है। जिनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरियादियों की समस्याओं पर ध्यान दे रही है। नियमित गश्त जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments