03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रांजिट कैंप निवासी किशोरी का स्वजनों ने मथुरा ले जाकर कराया जबरन बाल विवाह, माता-पिता समेत छह लोगों पर केस दर्ज

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप निवासी किशोरी का स्वजनों ने जबरन मथुरा ले जाकर बाल विवाह करा दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर हुई जांच के बाद पुलिस ने मां, पिता समेत छह लोगों पर बाल विवाह अधिनियम और एक पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • डाक के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि एक डाक के माध्यम से एक शिकायत पत्र मिला था। जिसमें शिकायतकर्ता का कहना था कि वह नाबालिक है। 24 दिसंबर को उसके पिता, मां, नानी, भाई उसे मथुरा ले गए और जबरन कुम्हा मथुरा निवासी धर्मवीर के साथ विवाह कराने का प्रयास किया।

  • 25 दिसंबर को स्वजनों ने जबरन विवाह कराया

इसका पता चलते ही उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। जिसके बाद 25 दिसंबर को स्वजनों ने जबरन उसका विवाह धर्मवीर से करा दिया था। इस दौरान धर्मवीर ने उससे दुष्कर्म भी किया। जिसके दो दिन बाद भी मथुरा से भागकर रुद्रपुर आ गई। शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने जांच करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए।

  • बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने पीड़िता की मां, पिता, नानी और भाई के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि धर्मवीर के विरुद्ध पाक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि डाक के माध्यम से शिकायत मिली है। जिसकी जांच के बाद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआइ नेहा ध्यानी को सौंपी गई है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img