Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदुधवा नेशनल पार्क के जंगल में मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल...

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी सांप, संरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वाया

एफएनएन ब्यूरो, लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी (Red Coral Kukri) सांप देखा गया। वन विभाग की टीम ने इस दुर्लभ सांप को दुधवा के जंगल में विचरण करते देखा और पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया है।

वन अधिकारियों की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेड कोरल कुकरी सांप को पहली बार वर्ष 1936 में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र में ही देखा गया था। जीव वैज्ञानिकों ने इसे ‘Oligodon Kheriensis’ वैज्ञानिक नाम दिया। आम बोलचाल वाले इसके नाम में जुड़ा ‘कुकरी’ शब्द गोरखाओं के घुमावदार चाकू, खुखरी को दर्शाता है। इस शब्द का उपयोग इस सांप के घुमावदार, ब्लेड जैसे दांतों के कारण भी किया जाता है।

फिलहाल इस दुर्लभ सांप के दिखाई देने से दुधवा पार्क प्रशासन और वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की जबर्दस्त लहर है। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर इसे संरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वा दिया है। इसी साल फरवरी माह में भी तिकुनिया के जंगल में सफाई कार्य के दौरान यही दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाई दिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments