Tag: Dudhva National Park

66 साल बाद दुधवा पार्क में फिर दिखा दुर्लभ प्रजाति का सीबोल्ड सांप

दुधवा पार्क के डीडी डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि 27 अक्तूबर को बायोलॉजिस्ट अपूर्व गुप्ता व प्रतीक कश्यप को सूचना मिली थी कि बंशीनगर गांव में दीपक व सुधीर के यहां सांप निकला है। दुर्लभ प्रजाति का होने के कारण टीम ने उसे पकड़ा और उसको रिकॉर्ड करते हुए जंगल में छोड़ दिया गया। अगली सुबह फिर पलिया के दुधवा मार्ग स्थित एक रिजॉर्ट के पास इस प्रजाति के सांप को देखा गया।

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी सांप, संरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वाया

एफएनएन ब्यूरो, लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी (Red Coral Kukri) सांप देखा गया। वन विभाग की टीम ने इस दुर्लभ सांप को दुधवा के जंगल में विचरण करते देखा और पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया है।