03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुष्कर्म व डैकती के आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

एफएनएन,गुरुग्राम: में दुष्कर्म व लूट के आरोप में जेल में बंद दो आरोपी दिल्ली में उपचार के बाद लौटते समय एक ओयो होटल पर रुके। जहां पर तीन लोगों की मदद से सोमवार की शाम फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने गार्द इंचार्ज के बयान पर तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने, लापरवाही बरतने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद सदर थाना पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जिनको मंगलवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। डीसीपी हेडक्वार्टर ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया है।

सदर थाना पुलिस को गार्द इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर ने रात्रि साढ़े 12 बजे बयान दिया कि उनके पास भोंडसी जेल से रुक्का आया था। इसमें दो कैदी अभिजीत व राकेश को उपचार के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाना है। इसके चलते उन्होंने गार्द में तैनात हवलदार नीशू, हवलदार अनिल के साथ सिपाही नवीन को भोंडसी जेल भेजा था।

अभिजीत दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल में बंद है। जबकि राकेश को फर्रुखनगर में दर्ज डकैती के मामले में सजा हो गई है। पुलिसकर्मी दोनों को लेकर दिल्ली के अस्पताल से उपचार के बाद वापस आ रहे थे।

सेक्टर 38 में एक ओयो होटल पर रुके थे। जहां पर उनसे मिलने के लिए तीन लोग आए थे। उनकी मदद से वह भागने में सफल रहे। सदर थाना पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उन्हें एडीजे मनोज राणा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी हेडक्वार्टर आस्था मोदी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेया जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img