03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

राम भक्त चुघ ने शहर के विभिन्न मंदिरों में गत दिवस मनाया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे शहर में लोग हर्षित और उल्लासित नजर आये। जगह-जगह लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु रामलला के मंदिर की शुभकामनाएं दी। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और राम भक्त भारत भूषण चुघ ने अपने सहयोगियों के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों में दीपोत्सव किया और सदियों से हिंदुओं की आस्था के प्रतीक अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाइयां दी ।

उन्होंने कहा कि गत दिवस अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य और दिव्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव मनाया गया ।जहां प्रभु राम की बाल रूप की आलोकिक प्रतिमा विराजमान की गई ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जैसे ही प्रतिमा के दर्शन किये गया तो मानो पूरा देश राममय हो गया और चारों तरफ जय श्री राम के नारो से गुंजायमान हो गया ।उन्होंने कहा कि दिव्य व भव्य मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक था ।जिसे आज सभी ने अपनी आंखों के सामने साकार होते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पल सादियों के बाद आया है और हम सब लोगों के लिए यह गौरव का पल है कि हम सब लोग इस पल के साक्षी बने हैं।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत दुर्गा मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर, राजेंद्र कैंप ,विजयलक्ष्मी एनक्लेव, ओमेक्स, श्री सनातन धर्म मंदिर, छठ घाट पूजा स्थल रविंद्र नगर पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में दीप जलाए। उन्होंने कहा कि यह दिवाली जैसा पर्व है और पूरा शहर इन दिनों से जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान प्रति धार ,किशन नारंग ,संजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता ,विकास मंडल ,आशीष छावड़ा, भावेश आहूजा ,नीतीश धार ,भास्कर दास, चंदन भट्ट ,रेनू अरोरा, राजकोली, सनी पुनियानी, शिव कुमार शिवु, सनी पासवान, दीपक राणा ,विपिन कोहली, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img