03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजौरी में LoC पार से फायरिंग में दो जवान शहीद

  • 24 घंटे में पांच जवानों की शहादत से भारतीय खेमा भारी गुस्से में, दिया मुंहतोड़ जवाब
  • गुरुवार को भी पुंछ, श्रीनगर में पाक सेना, आतंकी हमलों में जेसीओ समेत तीन सैनिक हुए थे शहीद

एफएनएन,जम्मू: कायर पाकिस्तानी फौज ने शुक्रवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में उकसाने वाली कार्रवाई के तहत नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की है। हमले में गोली लगने से सेना के दो जवान शहीद हो गए। शहीद होने वाले जवानों में नायक प्रेम बहादुर खत्री और रायफलमैन सुखबीर सिंह शामिल हैं। पाक सेना और आतंकी हमले में पिछले 24 घंटे में पांच जवानों को शहादत देनी पड़ी है। 

भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

सेना के मुताबिक शुक्रवार को जब ये दोनों जवान राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी कर रहे थे तभी सीमा पार से उन पर फायरिंग की गई। गंभीर घायल दोनों सैनिक  बाद में शहीद हो गए। सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

गुरुवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव और सैनिक पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें सेना के जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए थे। एक नागरिक भी घायल हुआ था। गुरुवार को ही एक अन्य घटना में, श्रीनगर के बाहरी इलाके में ड्यूटी के दौरान आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की ओर से  भारी गोलीबारी की गई, जिसकी जद में सेना का एक गश्ती दल आ गया। ये दोनों जवान उसी गश्ती दल का हिस्सा थे।

 

 

 

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img