03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नई बिजली दरें 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी, 18 फरवरी से जनसुनवाई

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही नई बिजली दरों के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से प्रदेश में चार शहरों में जनसुनवाई करेगा। इनमें से दो शहर गढ़वाल और दो कुमाऊं मंडल के हैं। इसकी तिथियां तय की जा चुकी हैं। प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। नियामक आयोग ने इन सभी याचिकाओं पर उपभोक्ताओं व अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं जो कि 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं।

उधर, आयोग इस साल भी चार शहरों में जनसुनवाई करने जा रहा है। पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई की जाएगी।

इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img