Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडएनडी तिवारी की उपेक्षा पर सिडकुल कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन

एनडी तिवारी की उपेक्षा पर सिडकुल कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के जन्म दिवस व पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उनकी उपेक्षा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी पर धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि एनडी तिवारी की प्रदेश में उपेक्षा की जा रही है। उनके निधन के बाद आज तक विकास की किसी भी योजना को उनके नाम नहीं किया गया। नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी को तिवारी ने हमेशा मान सम्मान दिया, लेकिन वह उनका नाम ही भूल गए।

हरीश पनेरू ने कल एनडी तिवारी की पुण्यतिथि पर सिडकुल कार्यालय में उनकी मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग की, साथ ही कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो इस मामले में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर प्रत्यूष सिंह और सिडकुल के आरएम कमल किशोर कफलटिया ने पनेरू को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही इस संबंध में शासन प्रशासन से बात कर हल निकाला जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, टीडीसी यूनियन के महामंत्री रामकिशोर यादव, चीनी मिल इंटक के महामंत्री मनोज कुमार, करौलिया के हरेंद्र सिंह, मदन सिंह मेहरा, मोहन तिवारी, चेतन शर्मा, तस्लीम रजा, मोहन सिंह, राजकुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments